सामाजिक कार्यकर्ता व आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश मीडिया सहप्रभारी अज़ीम खान ने रायपुर शहर के जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव में 986 वोट से जीत हासिल करने वाले हाजी अब्दुल फहीम को दी बधाई

सामाजिक कार्यकर्ता व आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश मीडिया सहप्रभारी अज़ीम खान ने रायपुर शहर के जामा मस्जिद मुतवल्ली चुनाव में 986 वोट से जीत हासिल करने वाले हाजी अब्दुल फहीम को दी बधाई व साथ ही सभी प्रत्यासियो को भी बधाई देते हुए कहा कि सभी योग्य प्रत्यासी थे किंतु जीत केवल एक को मिलनी थी जो अब्दुल फहीम के सर जीत का सेहरा बंधा ,लेकिन इससे सभी को खुश होना चाहिए क्योंकि सभी मस्जिद की खिदमत की खातिर चुनाव मैदान में उतरे थे वे सभी के पास अपना अपना मकसद था जिसे आज मिलजुल कर जीते हुए प्रत्यासी अब्दुल फहीम के साथ खड़े होकर बेहतर काम को अंजाम देना होगा जिससे समाज में एक बेहतर मिसाल बनाते हुए काम करने की जरूरत है ।
अज़ीम खान ने अब्दुल फहीम को बधाई देते हुए कहा कि ये उनकी व उनके टीम की बेहतर कार्य करने की शैली व स्वक्छ छवि की वजह से जीत हासिल हुई है लगभग 7000 वोट पड़े जिसमें 1000 के वोट के अंतर से जीत एक बहुत बड़ी जीत है इस जीत ने यह साबित कर दिया कि फहीम भाई पर समाज के लोगो ने विश्वास जताया व उन्हें जिताया है इससे फहीम भाई की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है जिस प्रकार के बड़े अंतराल से उन्हें जीत हासिल हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *