जामा मस्जिद में मुतवल्ली का चुनाव हाजी अब्दुल फहीम 1000 से जायदा वोट से जीते

जामा मस्जिद में मुतवल्ली का चुनाव हाजी अब्दुल फहीम 1017 से जीते

रायपुर। हलवाई लाइन स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद में 24 साल के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के आदेशानुसार मुतवल्ली का चुनाव के लिए मतदान किया गया है। इस चुनाव में कुल 5 उम्मीदवार थे. जिसमें से एक प्रत्याशी ने नाम वापस ले लिया। अब 4 उम्मीदवार मैदान मे थे जिसमे से हाजी अब्दुल फहीम ने बाजी मारी लगभग 1017 वोट से जीत हासिल की

एक महीने के लंबे समय तक मतदाता पंजीयन का कार्य समेत तमाम औपचारिकता करीब ढाई महीने में पूरी करने के बाद एडहॉक कमेटी जामा मस्जिद के द्वारा मुतवल्ली चुनाव के लिए रविवार को मतदान कराया गया । मतदान स्थल सालेम स्कूल रायपुर में मतदान शाम तक होगी।मतदान के बाद ही 9 बुथ में एक साथ मतगणना की गई ।मतदान के लिए पंजीकृत मतदाताओं को मताधिकार के लिये अपने साथ मूल आधार और रजिस्ट्रशन पर्ची लाना अनिवार्य किया गया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *