रायपुर,4 फर्जी पत्रकारों को किया पुलिस ने गिरफ्तार,कर रहे थे वसूली,

रायपुर,4 फर्जी पत्रकारों को किया पुलिस ने गिरफ्तार,कर रहे थे वसूली,

रायपुर,नवा राजधानी स्थित एन आर डी ए के सहायक प्रबंधक को पुराने मामले को छापने का भय दिखाकर अवैध वसूली करते हुए 4 फर्जी पत्रकारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
राखी थाना प्रभारी ने बताया की तहसीलदार स्तर के अधिकारी बेंजामिन सिक्का से सवा 2 लाख रुपए की अवैध वसूली की मांग की गई थी,जिसकी शिकायत पर पुलिस ने जाल बिछाकर गिरफ्तार किया। सभी फर्जी पत्रकार रायपुर और महासमुंद के रहने वाले हैं। पुलिस ने अवैध वसूली का मामला दर्ज किया है। इनके नाम सुनील यादव जो अपने आप को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में होना बताया था सेवकराम दीवान,हामिद कादरी समेत आर बी वर्मा ये लोग प्रिंट मीडिया में होना बताए थे।राखी थाना पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *