आरोपी कृष्ण कुमार पाटले से 591 किलोग्राम विस्फोटक फटाका कीमती 530800 विस्फोटक पटाखा किया गया बरामद
जांजगीर चांपा। दीपावली त्यौहार का सीजन आते ही पटाख़ों के अवैध करोबारियों का कारोबार धड़ल्ले से चलना शुरु हो जाता है।ऐसा ही एक मामला चम्पा में देखने को मिला,जहां मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जीवेश ट्रांसपोर्ट गोदाम, संजय नगर चांपा में कृष्ण कुमार पाटले निवासी किरारी, थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर के द्वारा अवैध रूप से फटाका रखा गया है, जिसकी सूचना पर चांपा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जहां आरोपी के कब्जे से 591 किलोग्राम विस्फोटक फटाखा कुल कीमती 530800/- रु शासन द्वारा विस्फोटकों के भंडारण हेतु जारी दिशानिर्देश का पालन न करते हुए अवैध रूप से भंडारित कर रखा गया था इनके द्वारा पटाखा खरीदी बिक्री एवं भंडारण करने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया
आरोपी कृष्ण कुमार पाटले उम्र 25 वर्ष निवासी किरारी थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, प्रधान आरक्षक अजय कृष्ण चतुर्वेदी एवं थाना चांपा स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा
आरोपी कृष्ण कुमार पाटले से 591 किलोग्राम विस्फोटक फटाका कीमती 530800 विस्फोटक पटाखा किया गया बरामद

