रायपुर,मुख्यमंत्री,भूपेश बघेल के निर्देश के बाद,राजधानी पुलिस की,नशे के खिलाफ राजधानी में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 2 लाख नशीली टैबलेट के साथ 6 आरोपी धराए….

रायपुर,मुख्यमंत्री,भूपेश बघेल के निर्देश के बाद,राजधानी पुलिस की,नशे के खिलाफ राजधानी में ताबड़तोड़ कार्रवाई, 2 लाख नशीली टैबलेट के साथ 6 आरोपी धराए….

रायपुर.राजधानी पुलिस ने नशे के काले कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है.पुलिस ने 2 लाख की प्रतिबंधित नशीली टैबलेट के साथ 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.जब्त टैबलेट की कीमत 12 लाख आंकी जा रही है.वहीं सप्लायर और मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.जिसका खुलासा रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने किया है।

बता दें कि,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद राजधानी में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में पुलिस ने नशे के सौदागरों से 2 लाख नशीली टैबलेट जब्त किया है. जिसमें 1,57,400 नग स्पास्मों और 41,720 नग अल्प्राजोलम शामिल है. साथ ही पुलिस ने सप्लायर एवं मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की है।

आरोपियों के पास से जब्त टैबलेट की कीमत 12 लाख आंकी जा रही है. साथ ही घटना में प्रयुक्त आई 20 क्रमांक सीजी 04 के जे 8707, बुलेट क्रमांक सीजी 04 एल आर 3438 एवं एवेंजर क्रमांक सी जी 04 एम सी 3316 कीमती लगभग 8 लाख रुपये को भी जब्त किया गया है. पुलि ने मामले में 6 आरोपियों को धर दबोचने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार आरोपी:-

  1. कियाजुद्दीन खान उर्फ विक्की पिता रूक्कू खान उम्र 28 साल निवासी राजकुमार कॉलेज के सामने, थाना आजाद चौक रायपुर.
  2. जे. भास्कर राव पिता जे. सम्पत राव उम्र 28 साल निवासी बंजारी नगर शितला मंदिर के पास थाना डी.डी.नगर रायपुर.
  3. रविन्द्र गोयल पिता गोपाल अग्रलवाल उम्र 46 साल निवासी सुपर स्वीट्स के पीछे, थाना पुरानी बस्ती रायपुर.
  4. मुकेश कुमार साहू पिता चरण साहू उम्र 45 साल निवासी जिला दुर्ग.
  5. मोहम्मद हसन पिता स्व. मोह. एहसान उम्र 58 साल निवासी शिवकमल मोवा,रायपुर
  6. साहिल हसन पिता मोह.सन उम्र 18 साल निवासी शिव कॉम्पलेक्स मोवा रायपुर,

जप्त सामग्री – 01. 1,57,400 नग स्पास्मों 02. 41,720 नग अल्प्राजोलम 03. आई-20 कार क्रमांक सी जी 04 के जे 8707 04. बुलेट क्रमांक सी जी 04 एल आर 3438 05. एवेंजर क्रमांक सी जी 04 एम सी 3316,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *