रायपुर रेल मंडल के नये प्रबंधक संजीव कुमार ने पदभार ग्रहण कर बैठक कर मंडल में चल रहे कार्यों तथा परियोजनाओं की ली सम्पूर्ण जानकारी
रायपुर। CG : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल के नए मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने आज पदभार ग्रहण किया। संजीव कुमार 1991 बैच के इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ़ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (IRSEE) अधिकारी हैं। इससे पहले वे उत्तर मध्य रेलवे-प्रयागराज में चीफ इलेक्ट्रिकल डिसटीब्यूशन इंजीनियर (CEDE) के पद पर कार्यरत थे। नए मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार ने अपर मंडल रेल प्रबंधको सहित सभी शाखा के अधिकारियो के साथ अनौपचारिक बैठक कर मंडल में हो रहे कार्यों तथा परियोजनाओं की जानकारी ली।

