बिटिया जन्मोत्सव के अंतर्गत 101 बेटियों के माता पिता का होगा सम्मान शिक्षा पत्रकारिता साहस सहित अलग अलग 9 क्षेत्र की महिलाओं का होगा सम्मान


बिटिया जन्मोत्सव के अंतर्गत 101 बेटियों के माता पिता का होगा सम्मान
शिक्षा पत्रकारिता साहस सहित अलग अलग 9 क्षेत्र की महिलाओं का होगा सम्मान
शरद नवरात्रि के अवसर पर आदि शक्ति की आराधना के साथ सामाजिक संस्था नवसृजन मंच द्वारा बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बिटिया जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है 29 सितम्बर को सम्पन्न होने वाले बिटिया जन्मोत्सव के आयोजन में 101 ऐसी बेटियों का सम्मान किया जाएगा जो 6 माह के अंदर जन्मी है बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने बेटियों के माता पिता को सम्मान पत्र के साथ बेटियों के लालन पालन की प्रारंभिक चीजे बेबी किट उपहार स्वरूप भेंट की जाएगी साथ ही 101 कन्याओं का पूजन भी आदि शक्ति के रूप में किया जाएगा बिटिया के जन्म के बाद माता का पोषण कैसा हो इसकी जानकारी भी आहार विशेषज्ञ द्वारा एक सत्र के दौरान दी जाएगी साथ ही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बेटियों के जन्म से लेकर आजीवन मिलने वाली शासन की योजनाओ की जानकारी भी कार्यक्रम दौरान महिला बाल विकाश विभाग द्वारा दी जाएगी और उन्हें कार्यक्रम स्थल में ही जिन योजनाओ से जोड़ा जा सकता है उन योजनाओं से जोड़ा भी जाएगा जिसके लिए महिला एवं बाल विकाश के सहयोग से सम्बंधित अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे नवरात्र आदि शक्ति के पूजन का दिन सँस्था द्वारा 9 महिलाओं का सम्मान नारी शक्ति सृजन सम्मान से किया जाएगा जिसमे अलग अलग क्षेत्र जैसे शिक्षा, चिकित्सा, पुलिस, साहस, सेवा, विधि जैसे क्षेत्रों में अपनी योग्यता के बल पर मुकाम प्राप्त करने वाली 9 महिलाओं को नारी शक्ति सृजन सम्मान से सम्मानित किया जाएगा संस्था नवसृजन मंच के प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने बताया की संस्था बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने विगत कई वर्षों से यह आयोजन करती आ रही है वर्ष में दो बार शरद नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि में वृहद आयोजन होता है साथ ही बीच बीच मे सरकारी अस्पतालों में बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने आयोजन साल भर होते रहता है साथ ही नवरात्रि पर कन्या पूजन का आयोजन भी इस दौरान होता है जिसके लिए संस्था नवसृजन मंच के सदस्यगण जिनमे डॉ देवाशीष मुखर्जी कांतिलाल जैन किशोर महानन्द सुनीता चंसोरिया डॉ भारवी वैष्णव पदमा शर्मा डॉ प्रीति सतपथी डॉ रश्मि चावरे राजेश साहू मनोज जैन नरेश नामदेव डॉ यूलेन्द्र सैय्यद रजा श्रध्दा राजपूत राजपूत सौरभ कोतु सहित संस्था से जुड़े सदस्यगण इस आयोजन को सफल बनाने जूट हुए है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *