वन विभाग के तीन अधिकारियों को मिली पदोन्नति, 3 DFO बनाए गए वन संरक्षक
छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने वन विभाग में तीन अधिकारियों को प्रमोशन दिया है। इस संबंध में वन एवं जलवायु विभाग के सचिव ने आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 3 DFO को वन संरक्षक के पद पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नती पाने वाले अधिकारियों के नाम 2007 बेच के कृष्णराम बढ़ई, 2007 बेच के रमेश चंद्र दुग्गा और 2008 बेच के दिलराज प्रभाकर के नाम शामिल है। इनसभी की साथ ही वेतनमान में भी बढोत्तरी की गई है।

