दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार एवं पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ तिवारी ने दन्तेश्वरी मंदिर का लिया जायजा

दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार एवं पुलिस अधीक्षक सिध्दार्थ तिवारी ने दन्तेश्वरी मंदिर का लिया जायजा*

दंतेवाड़ा,25 सितंबर 2022।कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा नवरात्र पर्व के एक दिवस पूर्व संध्या 8 बजे समय दन्तेश्वरी मंदिर का अवलोकन करते हुए जायजा लिया।संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्र में दन्तेश्वरी मंदिर में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को मां के दर्शन के लिए कोई असुविधा ना हो साथ ही श्रद्धालु सुगमता से दन्तेश्वरी मां के दर्शन कर सके। उन्होंने दर्शन के बाद श्रद्धालुओं की निर्गम की भी बेहतर व्यवस्था करने को कहा।कलेक्टर ने मंदिर परिसर में नियमित साफ-सफाई के लिए सबन्धित अधिकारियों को निर्देश भी दिए साथ ही आपात चिकित्सा व्यवस्था के लिए एंबुलेंस के चिकित्सा दल तैनात करने के निर्देश दिए ।इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर श्री संजय कन्नौजे , संयुक्त कलेक्टर श्री सुरेंद्र ठाकुर, एसडीएम, तहसीलदार सहित सबन्धित अधिकारीगण मौजूद रहे।

दंतेवाड़ा. भांसी से असीम पाल
की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *