सीरतुन्नबी कमेटी ने हाजी रहीम खान को दी अहम जिम्मेदारी, ईद मिलादुन्नबी पर होने वाले कार्यक्रम के बनाये गये प्रभारी …

सीरतुन्नबी कमेटी ने हाजी रहीम खान को दी अहम जिम्मेदारी, ईद मिलादुन्नबी पर होने वाले कार्यक्रम के बनाये गये प्रभारी …

रायपुर, 25 सितंबर 2022
शहर सीरतुन्नबी कमेटी ने हाजी रहीम खान को अहम जिम्मेदारी देते हुए आगामी माह होने वाले जश्न-ए- ईद मिलादुन्नबी के मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन की जिम्मेदारी दी है। कमेटी के मुख्य समन्वयक हाजी मोहम्मद अनवर रिजवी ने इस आशय का नियुक्ति पत्र सौंपा है।
जारी पत्र में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर 8 अक्टूबर 2022 से रायपुर में होने वाले प्रोग्राम को अजीमुश्शान पैमाने पर मनाया रहा है इस प्रोग्राम को बेहतर तरीके से अंजाम देने के लिए आपको प्रोगाम इंचार्ज के ओहदे पर फाइज किया जाता है।
बता दें कि हाजी रहीम खान सड्डू शिवाजी पार्क के रहने वाले हैं और वह लंबे समय से विभिन्न सामाजिक संगठनों और कार्यों में जुड़े रहते हैं। जिसके चलते उनकी नियुक्ति इस पद पर की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *