रायपुर,राजधानी के व्यापारियों से 60 करोड़ रूपए की ठगी, आरोपी फरार,व्यापारियों ने एसएसपी से की शिकायत,

रायपुर,राजधानी के व्यापारियों से 60 करोड़ रूपए की ठगी, आरोपी फरार,व्यापारियों ने एसएसपी से की शिकायत,

रायपुर,राजधानी रायपुर में कारोबारियों से करोड़ों रूपए की ठगी करने करने का मामला आया है। करोड़ों का खेल कर आरोपी फरार हो गया है। ठगी मामले में फरार मुख्य आरोपी स्वप्निल मित्तल सहित छह आरोपियों की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है। आरोपी कई लोहा कारोबारियों से लगभग 60 करोड़ 80 लाख की ठगी करके फरार हो गया है।

इस मामले को लेकर राजधानी के व्यापारियों ने एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के ऑफिस पहुंच कर कारोबारी स्वप्निल मित्तल की शिकायत की। वहीं व्यापारी सुधीर सुल्तानिया का कहना है कि स्वप्निल मित्तल ने लोहे की पूरी बिरादरी को 60 से 65 करोड़ रूपए का चूना लगाकर फरार हो गया है। हम उसी मामले की शिकायत को लेकर आज एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के पास शिकायत करने आए हैं। उनका कहना है की लोहे की पूरी बिरादरी से लोगों का विश्वास समाप्त होता जा रहा है और ऐसे लोग आए दिन नई प्रैक्टिस करने की कोशिश कर रहे हैं कि आसानी से पैसा खा कर फरार हो जाते हैं, ऐसे लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और ऐसे लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

मामले में शहर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल का कहना है कि व्यापारी,स्वप्निल मित्तल के खिलाफ शिकायत लेकर आए थे स्वप्निल मित्तल जो फरार चल रहा है। इस मामले में गुजरात से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेजा दिया गया है। वहीं ठगी के मुख्य आरोपी की पतासाजी लगातार जारी है। उसका एनओसी भी जारी है,उसकी और भी जानकारी पुलिस निकाली है। आरोपी के खाते वगैरह भी होल्ड पर है। फिलहाल वह फरार है,राजधानी पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार करने का भरोसा व्यापारियों को दी है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *