प्यार में सब कुछ जायज है,लालू यादव को सजा सुनाने वाले जज का अपने ही कोर्ट की वकील पर आया दिल,रचाई शादी,सोशल मीडिया में जमकर चर्चा,

प्यार में सब कुछ जायज है,लालू यादव को सजा सुनाने वाले जज का अपने ही कोर्ट की वकील पर आया दिल,रचाई शादी,सोशल मीडिया में जमकर चर्चा,

जज जिसने चारा घोटाले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाई हो और कठघरे में खड़े लालू और उनके बीच संवाद बेहद चर्चित हुआ हो,तब आपको भी लगेगा कि क्या उनके अंदर भी कोई मासूम सा दिल था,जी हाँ बात हो रही है वही जज साहब की।

बेहद सख्त मिजाज माने जाने वाले जज साहब को इश्क हो गया।
जज साहब का नाम शिवपाल सिंह है। वकील साहिबा का नाम नूतन तिवारी है। जज साहब झारखंड के गोड्डा जिले में प्रथम श्रेणी न्यायाधीश हैं। नूतन तिवारी भी उसी कोर्ट में वकालत करती थीं। शिवपाल सिंह 59 साल के हैं। अगले साल वे रिटायर हो जाएंगे। दोनों ने दुमका जिले के वासुकीनाथ मंदिर में शादी रचा ली है।चोरी-छिपे नहीं,बल्कि अपने परिवार और बच्चों की रजामंदी से।

शिवपाल सिंह की पत्नी का 2006 में निधन हो गया है। उनका एक बेटा और एक बेटी है। नूतन तिवारी के पति का भी कुछ साल पहले निधन हो गया। उनकी एक बेटी है। दोनों की मुलाकात कोर्ट में ही हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे के प्रति आकर्षण महसूस किया। दोनों मिले। बातचीत की। एक-दूसरे के काफी करीब आ गए। जब लगा कि यह आकर्षण नहीं,बल्कि प्यार है तो दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। बच्चों से बात की। तीनों बच्चे मान गए। इसके बाद वासुकीनाथ मंदिर में सादे समारोह में शादी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *