रायपुर/30 जून 2019 रामसागर पारा वार्ड स्थित भैंसथान को उद्यान व खेलकूद का मैदान बनाने की मुहिम को तेज करते हुऐ भैंसथान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले साइकिल रैली का आयोजन किया गया रैली रामसागर पारा,समता कॉलोनी,चौबे कॉलोनी,आमापारा,हांडीपारा,शिवनगर,तात्यापारा, बड़ई पारा, राठौड़ चौक,स्टेशन रोड़ होते हुऐ वापस भैंसथान में समाप्त हुई।
एमआईसी सदस्य एवं पार्षद विमल गुप्ता ने कहा कि विदित हो नगर निगम स्वामित्व की भैंसथान भूमि पर उद्यान व खेल का मैदान बनाये जाने को लेकर संघर्ष समिति द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को पोस्ट कार्ड लिखकर प्रकरण को संज्ञान में लाया गया व मुख्यमंत्री से भेंट कर उद्यान व खेलकूद का मैदान बनाने की मांग संघर्ष समिति के सदस्यों ने की है।
भैंसथान को उद्यान व खेल का मैदान बनाने की मुहिम हुई तेज..

