मोहन मरकाम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने राहुल गांधी जी का भूपेश बघेल जी का किया आभार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने विधायक मोहन मरकाम जी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी जी का एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी का आभार ब्यक्त किया। माननीय विधायक मोहन मरकाम जी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने पर कांग्रेस जनों में खुशी का माहौल है. कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने बताया कि मरकाम जी हमेशा छत्तीसगढ़ की आवाज को विधानसभा में मुखर होकर रखते रहे, खासकर आदिवासी छेत्र के जल,जंगल, जमीन को सुरक्छित रखने आदिवासी भाइयों के ऊपर हो रहे अत्याचारों को न्याय दिलाने सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ते रहे। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने मोहन मरकाम जी को बधाई देते हुए कहा की मरकाम जी की मुखरता एवं मृदु भाषी ,सरल, सहज ब्यक्ति होने के कारण ही मोहन मरकाम जी को आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कमान मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *