श्रमजीवी पत्रकार संघ बोडला ब्लॉक निर्विरोध महासचिव बने बसन्त नामदेव,संघ में उत्साह का माहौल

श्रमजीवी पत्रकार संघ बोडला ब्लॉक निर्विरोध महासचिव बने बसन्त नामदेव,संघ में उत्साह का माहौल

कवर्धा :- छत्तीसगढ़ राज्य का अहम भूमिका निभाने वाले संगठन श्रमजीवी पत्रकार संघ के बैनर तले बोडला ब्लॉक के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए प्रदेशाध्यक्ष अरविंद अवस्थी के निर्देशन पर चुनाव अधिकारी के रूप में प्रदेश सचिव निर्मल सलूजा और जिलाध्यक्ष अमिताब नामदेव ,जिला कार्यकारी अध्यक्ष आदिल खान के मार्गदर्शन में बैठक आयोजित किया गया। जिसमे बोडला ब्लॉक के सभी पत्रकार साथी गण उपस्थित रहे और सभी पत्रकारों ने मिलकर सर्वसम्मति से ब्लॉक महासचिव पद के लिए बसन्त नामदेव को चुना वही अध्यक्ष के पद पर दीपक मागरे बोड़ला और उपाध्यक्ष के पद पर वेद को निर्वाचित चुना गया। नवनिर्वाचित महासचिव अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुने जाने पर बोडला ब्लॉक के समस्त पत्रकारों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी,और फूलमाला से स्वागत किया। इस दौरान चुनाव प्रभारी के रूप में बोडला के सर्किट हाउस में पहुंचे निर्मल सलूजा और अमिताभ नादेव ने सभी पत्रकारों को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते बोड़ला ब्लॉक पूर्व अध्यक्ष बसन्त नामदेव के कार्यकाल की प्रसंशा की और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं बधाई दी।कई सालो बाद बोडला के पत्रकार एक साथ एकत्रित होकर संगठन में साथ मिलकर काम करने के लिए सामने आए.इस निर्वाचन प्रक्रिया में बोडला ब्लॉक के पत्रकार जिला मीडिया प्रभारी रियाज खान, मानिक दास,जीवन साहू,श्याम ठण्डन,इलयाज खान,लाला राम यदु,सुनील केसरवानी,मोहन कश्यप,मिन्तु राम साहू,राजेश कश्यप,जावेद खान,विजय साहू,जीवन यादव,मनोज बंजारे,रिंकू खान,जलेश धुर्वे,रवि निषाद,आदित्य मानिकपुरी सहित बोडला ब्लॉक के सभी पत्रकार उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *