रायपुर,घरेलू गैस का शव यात्रा निकाल धरसींवा विधानसभा एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन
एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा के आदेशानुसार रायपुर जिला महासचिव प्रशांत गोस्वामी एवं निखिल वंजारी के निर्देशानुसार धरसींवा विधानसभा सचिव एनएसयूआई देवेंद्र खेलवार के नेतृत्व में आज ब्लॉक मुख्यालय दोन्देकला में घरेलू गैस एवं पेट्रोल डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर रैली निकाली गई जिसमें एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र सरकार के द्वारा अच्छे दिन के सपने दिखाया गया वह अभी तक ना पूरे हुए हैं ना ही पूरे होने के आसार दिख रहे हैं आम जनता को अपने दैनिक दिनचर्या चलाने के लिए बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है जिसके विरोध में आज रैली निकाली गयी एनएसयूआई के विधानसभा सचिव देवेन्द्र खेलवार ने कहा कि घरेलू गैस और पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों के लगातार वृद्धि के चलते आज जनता महंगाइयो की जो मार झेल रही है उसके वजह से आज जनता खून के आँसु रो रही है।अगर जल्द से जल्द केंद्र सरकार घरेलू गैस एवं पेट्रोल डीजल के कीमतों को कम नहीं करेगी तो पूरे देश में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के द्वारा उग्र प्रदर्शन किया जाएगा एवं आने वाले भविष्य में केंद्र सरकार को जड़ से उखाड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक सूर्यप्रताप बंजारे,एन एस यू आई सचिव देवेन्द्र खेलवार, आकाश गहरवार,पिंटू कोशले,सोहेल खान,पंकज वर्मा,हेमंत गहरवार, बसंत निषाद,भागवत निषाद,गुल्ला बंजारे,खूबचन्द वर्मा,पोषण वर्मा,नुत्तम यादव,राहुल सायतोड़े,गिरेश निषाद,मनीष वर्मा,पंकज बंजारे,पंकज खूंटे,लक्की तोंडेकर, हरजीत एवं कार्यकर्ता गण सम्मिलित हुवे।

