विधायक देवेंद्र यादव की पहल से विधायक रोजगार मेला का आयोजन होने वाला है। जहां भिलाई सहित प्रदेश की कम्पनी आएंगी और वे शिक्षित बेरोजगारों को नौकरी प्रदान करेंगी । छत्तीसगढ़ में पहली बार ऐसा आयोजन होने जा रहा है जब एक विधायक द्वारा अपने क्षेत्र के युवाओं को बेहतर रोजगार दिलाने के लिए एक बड़ी पहल की जा रही है।
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की सरहानीय पहल पर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग द्वारा 8 जुलाई 2022 को सुबह 11 बजे शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पावर-हाउस भिलाई में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेला में देश की 5 बड़ी कंपनियां भाग लेगी जो अपने कंपनियों में करीब 237 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती लेगी और शहर व हमारे दुर्ग जिले के शिक्षित बेराजगार युवाओं को नौकरी प्रदान करेंगी । भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने शहर व जिले के शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार दिलाने के लिए यह पहल की है। इसके लिए भिलाईनगर विधायक देवेंद्र यादव ने जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग के उपसंचालक को पत्र लिखा था। इसके बाद उप संचालक के साथ बैठक करके रोजगार मेला लगाने के लिए पूरी योजना तैयारी की है। जिसके तहत 8 जुलाई को रोजगार मेला लगाया जाना है

