नूपुर शर्मा की गर्दन काट के लाने वाले को अपना घर देने का एलान करने वाले अजमेर शरीफ दरगाह के खादिम गिरफ्तार

अजमेर। नूपुर शर्मा की गर्दन काट कर लाने पर बतौर इनाम घर देने की घोषणा करने वाले को अजमेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति अजमेर शरीफ दरगाह का खादिम हैं। जिसे बीती रात गिरफ्तार किया गया है।

पैग़म्बर पर विवादित टिप्पणी करने पर नूपुर शर्मा का सर काट के लाने पर इनाम की घोषणा सलमान चिश्ती ने की थी। उसने एक वीडियो जारी कर खुद को इस्लाम का सच्चा सिपाही बताते हुए कहा था ” वक्त पहले जैसा नहीं रहा, वरना वह बोलता नहीं। आगे वह कहता है, “कसम है मुझे पैदा करने वाली मेरी माँ की, मैं उसे सरेआम गोली मार देता। मुझे मेरे बच्चों की कसम, मैं उसे गोली मार देता और आज भी सीना ठोक कर कहता हूँ जो भी नुपुर शर्मा की गर्दन लाएगा, मैं उसे अपना घर दे दूँगा और रास्ते पर निकल जाऊँगा। ये वादा करता है सलमान।”

वीडियो सामने आने पर अजमेर पुलिस ने उसके खिलाफ कल देर रात मामला दर्ज किया। आज उसकी गिरफ्तारी भी कर ली गई है। अजमेर के एडिशनल एसपी विकास सोंगवान ने गिरफ्तारी की पुष्टि की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *