आरंग मंदिर हसौद रीवा सब डिविजन अंतर्गत मंदिर हसौद ,नकटा नवगॉव, एफ सी आई, दरबा बकतरा ,छतौना, सोनपैरी आदि कई दर्जनों गांवों ,मैं रोजाना कई घंटों की बिजली कटौती से लोग परेशान हो रहे है।
बिना सूचना के कई घन्टे बिजली कटौती किये जाने से लोगो मे आक्रोश व्याप्त हो चली है।बिजली विभाग में पर्याप्त कर्मचारी सामग्री व्यवस्था नही होने से सुगम बिजली आपूर्ति सेवा बाधित हो रही है। जिसको लेकर परमानंद जांगड़े पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर बेतरतीब बिजली कटौती को लेकर बिजली विभाग के ऊपर नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार से शिकायत कर बिजली कटौती को लेकर छत्तीसगढ़ शासन को बदनाम करने की नियत का आशंका जताई है।तथा बिजली कटौती को लेकर मंदिर हसौद के आसपास के दर्जनों गांव आम जनता काफी परेशानियों का सामना कर रही है ।बिजली विभाग में रात्रि कालीन कर्मचारी नहीं होने से डीओ उड़ जाने फ्यूज उड़ जाने जैसी छोटी-मोटी समस्याओं के कारण गांव की बिजली आपूर्ति 8 से 10 घंटे बंद रहती है ।जिसको लेकर शासन से आग्रह किए हैं की बिजली आपूर्ति हेतु पर्याप्त संसाधन एवं कर्मचारी की व्यवस्था किया जाए एवं षड्यंत्र पूर्वक बिजली कटौती में संलिप्त अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध ठोश कड़ी कार्यवाही करने की मांग सरकार से किया है।
परमानंद जांगडे ने बिजली कटौती को लेकर राज्य सरकार से सुगम बिजली आपूर्ति एवं कटौती पर कार्यवाही करने का मांग किया

