ग्राम पंचायत बैहार में शासकीय योजनाओं के गबन को लेकर जनता हुए लामबंद। शासन से की शिकायत।


विकास खण्ड आरंग अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर ग्राम पंचायत बैहार स्थित है यहां सरपंच निर्मला साहु द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत जारी शौचालय की राशि को गबन का मामला प्रकाश में आयी है। लगभग 250 व्यक्तिगत शौचालय की राशि के गबन की शिकायत ग्रामीणों द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आरंग एवं SDM आरंग के समक्ष शिकायत किये थे। जिसके परिपेक्ष में नायब तहसीलदार मन्दिर हसौद की अध्यक्षता में पाँच सदस्यीय टीम ग्राम पंचायत भवन में आये, विगत दिनों से अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद कार्यालय आरंग के द्वारा घर-घर जाकर शौचालय जाँच किया गया और शिकायत को सही पाया गया, ग्रामीणों से बयान उपरांत रिपोर्ट को अनुविभागीय अधिकारी आरंग को शौपा जाएगा, SDM साहब ने दो दिवस के भीतर उचित कार्यवाही कर गबन राशि की वसूली व दोषियों पर वैधानिक कार्यवाही का आश्वासन दिया है ।
ज्ञात हो कि ग्रामवासियों ने प्रमानांद जांगडे के नेतृत्व में अवैध मुरम खनन का शिकायत किया गया था , जिस पर सरपंच द्वारा विगत वर्ष 82 लाख रुपय के मुरुम चोरी का जुर्माना खनिज विभाग रायपुर द्वारा लगाया जा चुका है वसूली की कार्यवाही का मामला SDM आरंग में लंबित है, तथा शासन के वेबसाईड में ऑनलाइन दर्ज लाखों रुपये का शासकीय शौचालय के गबन का मामला एवम अनेक निर्माण कार्य सार्वजनिक शौचालय , सार्वजनिक प्याऊ घर , दुग्ध संग्रहण केंद्र कंप्यूटर ऑपरेटर का मानदेय, इंटरनेट खर्च जैसे कार्यो के राशि के गबन का आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाया गया हैं साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ का प्रलोभन देकर गरीब ग्रामीणों से किस्तो में 5000 रु से 10000 रु की उगाही किया गया है जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा किया गया है।जांच के दौरान ग्रामीणों को पता चला कि बैहार खुले में शौच मुक्त घोषित हो चुका है जबकि लगभग 60% ग्रामीण आज खुले में शौच करने विवश है।तीन बार सरपंची करते हुए निर्मला साहू के आतंक से ग्रामीण बहुत ही परेशांन हो चुके है।
उक्त शिकायत कर्ताओ मे से प्रमुख रूप से सामाजिक कार्यकर्ता नंदकुमार यादव रेखराम कुर्रे व शेखर साहू , चंद्रकांत बंजारे , नारायण साहू, हेमंत साहू, खेलावन साहू , मनीराम साहू, बिसेसर यादव, अर्जुन ध्रुव, बसन्त साहू, परमानन्द साहू, मनसुख ध्रुव, भोजराम साहू , तोरण लाल साहू , काशीराम बंजारे , किशन बंजारे, मिना यादव, उषा साहू , धीरज साहू , सरोज बंजारे , नंदनी बंजारे , डेराहीन जांगड़े , आदि अनेक महिला, युवा, बुजुर्ग, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *