भिलाई/छत्तीसगढ़ पत्रकार परिषद का गठन,अखिलेश श्रीवास्तव बने प्रदेश अध्यक्ष

भिलाई/छत्तीसगढ़ पत्रकार परिषद का गठन,अखिलेश श्रीवास्तव बने प्रदेश अध्यक्ष

भिलाई/आज छत्तीसगढ़ पत्रकार परिषद की बैठक संपन्न हुई जिसमे अनेक पत्रकारो ने बैठक मे भाग लिया और पत्रकारो की समस्याओ पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई। उक्त बैठक मे उपस्थित सभी पत्रकारो ने अपने – अपने विचार रखे और अंत मे सर्व सम्मति से अखिलेश श्रीवास्तव को अध्यक्ष चुना गया। इस परिषद का उद्देश्य पत्रकार हितों की रक्षा करना और पत्रकारों को उनका हक दिलवाना,इसके अलावा अन्य मुद्दे भी शामिल है जिन पर परिषद कार्य करेगी। पूरे प्रदेश मे सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। छत्तीसगढ़ पत्रकार परिषद की कार्यकारिणी इस प्रकार से हैं। प्रदेश अध्यक्ष- अखिलेश श्रीवास्तव। प्रदेश उपाध्यक्ष- बृज नाग, गौतम डे, गोविंदा चौहान, ओमप्रकाश ढीमर, अनिल सिंह। प्रदेश महासचिव- सौरभ श्रीवास्तव, शेखर पांडेय, रविकांत मिश्रा, बीरेन्द्र चौधरी, मेघा तिवारी, रत्नाकर मिश्रा। प्रदेश सचिव- मेडी धीवर,मनोज शुक्ला। प्रदेश संगठन मंत्री-ईश्वर सिन्हा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य- जितेंद्र मिश्रा, महेश राज़भर, अजीत शाह, चंद्रकांत मिश्रा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *