देश के प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश भर के युवा प्रतिभाओं का किया गया सम्मान
रायपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में भारतीय जनता पार्टी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ, शिक्षा प्रकोष्ठ, व्यावसायिक प्रकोष्ठ एवं व्यापार प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य, रायपुर सांसद सुनील सोनी, वरिष्ठ विधायक पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के विशेष आतिथ्य में प्रतिभावान युवाओं का सम्मान किया गया, उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना,राजेश अग्रवाल, प्रदीप सिंह,राजेश अवस्थी,बिसेसर पटेल,सुभाष अग्रवाल की अगुवाही में प्रदेश भर के ऐसे युवा जिन्होंने शिक्षा, उद्योग, व्यापार सांस्कृतिक , खेल इत्यादि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है उनका सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ से पहली बार यूपीएससी परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र-छत्राओ ने स्थान प्राप्त कर प्रदेश का गौएअव बढ़ाने का कार्य किया है साथ ही कोरोना के संक्रमण काल में युवाओं ने लोगो के जीवन को बचाने के लिए अभूतपूर्व कार्य कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है,आज ऐसे युवाओं का सम्मान करना भारतीय जनता पार्टी के लिए सौभाग्य का विषय है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, केदार गुप्ता, एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र पाटनी, अमरजीत छाबड़ा,राजकुमार राठी, राजेश गुप्ता, नितेश दुबे, अमित चौधरी, संतोष शर्मा, पीयूष परिहार, प्रकाश मोरियानी, अशोक गुप्ता, राजेश अग्रवाल, रेखा शर्मा उपस्थित रहे।
सम्मान प्राप्त युवा:- श्रद्धा शुक्ला आईएएस, प्रतीक अग्रवाल आईपीएस, अविरल शुभम दुबे, श्रेया पांडेय, अपूर्वा सिंह, ऐश्वर्या राय भाकुनी, अनिकृति चौहान, आरु साहू , दिव्यांशी शर्मा, संदीप धमेजनी, राहुल अग्रवाल, अल्बर्ट श्रीवास्तव, मोनिका वर्मा, मीनाक्षी प्रधान, विवेक देवांगन, शिवा मानिकपुरी, शेल्ज़ा बक्शी, संजना वर्मा, एकांत प्रधान, मीनाक्षी प्रधान, पर्व सिंह ठाकुर।

