अवंति विहार व्यापारी संघ द्वारा भगवान शंकर का अभिषेक कर महाआरती की जाएगी

अवंति विहार व्यापारी संघ द्वारा भगवान शंकर का अभिषेक कर महाआरती की जाएगी

रायपुर,28 फरवरी 2022। अवंति विहार व्यापारी संघ द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के अवसर पर अवंति विहार स्थित हनुमान मंदिर में भगवान शंकर का पंचामृत से अभिषेक कर श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी, उक्त जानकारी देते हुए संघ के संरक्षक राजकुमार राठी ने बताया कि प्रातः10 बजे भगवान शंकर का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा, तत्पश्चात भगवान का श्रृंगार कर महाआरती की जाएगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से संरक्षक अशोक गुप्ता,अध्यक्ष संतोष गंगवानी,उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह तोमर, हरीश लोखवानी, महामंत्री किशोरचन्द नायक, मंत्री दिनेश शुक्ला, राजकुमार गंगवानी सहित संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *