रायपुर,सरपंच सरोरा का एक और कारनामा,ग्रामीणों ने लगाया गम्भीर आरोप,गाँव के तालाब से निकाल कर लाखों का मुरम बेचने व लाखों का बिल बनाकर राशि हड़पने का आरोप : ग्रामीणों ने की कलेक्टर से शिकायत,
रायपुर, राजधानी से सटे,सरोरा के सरपंच बिहारी वर्मा के बड़े बड़े कारनामे सामने आते रहतें हैं, अभी कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने सरपंच के ऊपर गाँव के जमीनों में भी फर्जीवाड़ा करने का आरोप लगाया था,जिसे लेकर गांव के लोगो ने धरना प्रदर्शन भी किया था गाँव मे पुलिस बल तैनात करना पड़ा था उक्त आरोपों की जांच पूरी नही हुई,सरपंच का एक और मामला सामने आया है,जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर रायपुर से की है, ग्रामीणों के द्वारा बिहारी वर्मा, सरपंच, सरोरा, ब्लाक तिल्दा, जिला रायपुर के खिलाफ की गई शिकायत मे आरोप लगाया है कि पिछले दो वर्षो में उन्होंने खसरा no 1163/2 रकबा ढाबा तालाब क़े पास निर्माणाधीन नया तालाब, तीन एकड़ से लगभग तीन फीट मुरम शिवम् जायसवाल, ठेकेदार सिमगा व तेजराम वर्मा, सरपंच औरैठी को 300 रूपये प्रति ट्रक क़े हिसाब से हजारों ट्रक मुरम बेचा हैं, साथ ही मनरेगा से निर्मित छेवारी डबरी, नयापारा शमशान घाट क़े पास से पूरा मुरम का पार परसदा क़े ठेकेदार को बेच दिया हैं पर एक कौड़ी राशि पंचायत में जमा नहीं किया हैं उलटे गांव में मुरम बिछाने क़े नाम पर लाखों का बिल बनाकर राशि हड़प ली गई हैं व मुरम इन्ही ठेकेदारों से निशुल्क डलवाया गया है. विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ की मुरम बिछाने क़े नाम पर साठ हजार का भुगतान साहू ट्रेडर्स सरोरा को पंचायत द्वारा ऑनलाइन किया गया है व दूसरे दिन उक्त साठ हजार की राशि को उप सरपंच राकेश ठाकुर द्वारा अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया गया है. पूरा लेनदेन बैंक क़े माध्यम से हुआ है व पूरा सबूत शिकायत कर्ताओ क़े पास उपलब्ध है व खनिज शाखा, जिलाधिकारी रायपुर क़े कार्यालय में ग्रामीणों ने शिकायत क़े साथ जमा किये है व जाँच का इंतजार कर रहे है. अगर सही जाँच हुई तो कई घोटाले सामने आएंगे व सरपंच व उप सरपंच क़े काले कारनामें उजागर होंगे.
ग्रामीणों ने हाई कोर्ट बिलासपुर में भी जाँच हेतु याचिका लगाने की तैयारी कर ली है व कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर क़े जाँच व कारवाही का इंतजार कर रहे है. अगर सही जाच नहीं हुई व सरपंच क़े कई बड़े राजीनीतिक पहुंच क़े कारण लीपापोती की गई तो ग्रामीण उच्च न्यायालय क़े शरण में न्याय हेतु केस लगाएंगे. उक्त जानकारी सरोरा ग्राम निवासी जुड़ावन साहू, पूर्व सरपंच,सनत सिंह ठाकुर पूर्व सरपंच, व कामता प्रसाद शर्मा, आर टी आई,कार्यकर्त्ता ने दी है.

