रायपुर,धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने 23 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,

रायपुर,धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने 23 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,

धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

रायपुर । धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनेली में तालाब सौंदरीकरण और साहू समाज सामुदायिक के लगभग 23 लाख रूपए विकास कार्यों का विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया ।

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा क्षेत्र की जनता के मूलभूत सुविधाओं की मांग थी जिसको देखते हुए ग्रामीण जनों की मांग को पूरा करते हुए आज विकास कार्यों भूमिपूजन किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है और इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही तेजी से आर्थिक विकास सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है और आने वाले समय में ग्राम वासियों की जो मूलभूत माग होगी उसे पूरा किया जायेगा आज इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम वासियों ने अपनी समस्याओं को लेकर विधायक से मिले बताया जिसमें विधायक ने समस्याओं को सुना और सभी को भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द आपके क्षेत्र में सभी प्रकार की जरूरत के अनुसार कार्य किए जाएंगे आज कार्यक्रम के समस्त ग्राम वासियों ने स्वागत किया और विधायक का आभार जताया ।
आज इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा,जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद, जनपद पंचायत सदस्य राजेश वर्मा, ग्राम पंचायत सरपंच मनटोरा साहू, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष रूपेश बघेल, धरसीवा ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, महिला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मंजू वर्मा,साहिल खान, बालमुकुंद निषाद, कौशल निषाद, कमली निषाद, अरविंद गजेंद्र,राजेश श्रीवास, मुन्ना निषाद, सहित ग्राम पंचायत के पंच एवं समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *