अवैध रेत खदान संचालकों को बड़े नेताओं का संरक्षण ऐसे में कैसे होगा मुख्यमंत्री बघेल के आदेश का पालन ??– राजेश मिश्रा

अवैध रेत खदान संचालकों को बड़े नेताओं का संरक्षण ऐसे में कैसे होगा मुख्यमंत्री बघेल के आदेश का पालन ??– राजेश मिश्रा

छत्तीसगढ़ हाइवा परिवहन संघ के अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने कहा प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री बघेल के रेत के अवैध खनन पर कड़ाई से रोक लगाने के आदेश के बावजूद जिला रायपुर के रेत माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है कि शासन के और पर्यावरण के नियमो की धज्जियां उड़ाते हुए रात दिन रेत का उत्खनन किया जा रहा है और इसे रोकने की जब छत्तीसगढ़ हाइवा परिवहन संघ द्वारा कोशिश की गई तो एक कथित कांग्रेसी नेता द्वारा संघ के सदस्यों को मारने की एवं झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए कहा गया कि घाट वो संचालित करा रहा है और कोई उसका कुछ नही बिगाड़ सकता
आज हाइवा परिवहन संघ द्वारा जिला कलेक्टर एवं ए एस पी रायपुर एवं सी एस पी (माना ) को इस बात से अवगत कराते हुए शिकायत ज्ञापन सौंपा गया एवं उचित कार्यवाही की मांग की गई !
ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री मंत्री के आदेश के बाद भी अभी तक किसी रेत खदान में कार्यवाही का शासन हौसला नही जुटा पाया जिसके फलस्वरूप रेत माफिया सरकारी दर से चार गुना लोडिंग लेते हुए 680 rs के रॉयल्टी पिट पास को भी 1500 rs में बेच रहे है जिससे आम आदमी के लिए रेत के दाम दो गुने बढ़ गए है और मुख्यमंत्री जी का प्रदेश की जनता को सस्ते में रेत उपलब्ध कराने का वादा पूरा ही नही हो पा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *