प्रशासन द्वारा हाइवा मालिको पर की जा रही दमनकारी कार्यवाही के विरोध में छ ग हाइवा परिवहन संघ द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन किया जा रहा है
हमारी मांगे आपके समक्ष रख रहे है
1 शासन द्वारा जब्त सभी हाइवा को तुरंत छोड़ा जाए
जब शासन स्वयं ही रेत घाट संचालित कर रहा है तो शासन की जिम्मेदारी है कि हर ट्रिप में रॉयल्टी देकर ही गाड़ियों को लोड किया जावे
3 रेत घाटों में रेत लोडिंग में हो रही अनियमितता को रोका जाए और शासन द्वारा तय मूल्य में ही लोडिंग की जाए
4 हाइवा मालिको को जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न शासकीय संस्थाओं द्वारा की जा रही अवैध वसूली से मुक्ति दिलाई जाए
5 जिन रेत घाटों में बिना रॉयल्टी रेत लोडिंग की जा रही हैं उनकी निविदा निरस्त की जाए
6 रेत लोडिंग का समय पर्यावरण के नियमानुसार सुबह 6 से शाम 6 बजे तक ही किया जाए


