बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा मड़ई में आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष जनक ध्रुव शामिल हुए

( बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा ) मड़ई में
आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष
जनक ध्रुव शामिल हुए ।

      आज मड़ाई मेला कार्यक्रम कोसमी ग्राम में आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव मुख्यातिथि शामिल हुए जहाँ इस पाली से जुड़े लगभग 8 पंचायतों के देवी देवताओं का मड़ाई पूजा यहां एकत्र होते है जिसमे आसपास के 15-20 गाँव के लोग इकठ्ठा होते हैं ।
       मड़ई कार्यक्रम के मंच में आदरणीय आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष जनक ध्रुव का विभिन्न समाज व पंचायतों के प्रतिनिधि द्वारा स्वागत सम्मान किया और अपनी पंचायत गाँव से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया । जिस पर आश्वस्त किया कि हरसंभव प्रयास करूंगा आपकी दिए गए कार्यो पर खरा उतरने का ।
       इस मड़ई कार्यक्रम में अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस जनक ध्रुव प्रदेश सचिव हरि शंकर बांसवार , जनपद सदस्य खिलेश्वरी आयाम , ओम राठौर , जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रवीण यादव , सरपंच ग्राम पंचायत कोसमी मनोहर लाल ध्रुव , आदिवासी ध्रुव गोड़ समाज अध्यक्ष कोसमी बृजलाल ध्रुव , यशवंत शोरी , वीरेंद्र ठाकुर ,गणेश , छबि लाल ,हरिचंद ध्रुव ,ग्राम पटेल लाल सिंह ध्रुव और सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारी व सदस्य तथा ग्रामवासी उपस्थित थे । उक्त जानकारी आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव हरि शंकर बांसवार ने दी।

                       🙏
             हरि शंकर बांसवार
                  प्रदेश सचिव
      आदिवासी कांग्रेस छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *