पृथ्वीपुर के प॰ सिकंदर पाल शास्त्री बने अखिल भारतीय ज्योतिष कर्मकांड परिषद के प्रधान कहा कि गरीब विद्यार्थियों और गरीब कन्याओ के विवाह में आर्थिक मदद करेंगे
गगरेट: होशियारपुर में आयोजित अखिल भारतीय ज्योतिष कर्मकांड परिषद के पदाधिकारी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश शास्त्री एवं प्रभारी सुनील दत्त द्वारा बैठक की अध्यक्षता की गई इस मौके पर उपस्थित अन्य सदस्यों की उपस्थिति में पंडित सिकंदर पाल शास्त्री को होशियारपुर के जिला अध्यक्ष बनाए जाने का प्रस्ताव रखा जिसे उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सहमति जताई और सभी सदस्यों ने सिकंदर पाल को हार पहनाकर सम्मानित किया अपने संबोधन में सिकंदर पाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश शास्त्री जी का धन्यवाद किया और उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों को आश्वासन दिया कि इस संस्था को और शिखर की ऊंचाइयों पर पहुंच जाएंगे उन्होंने कहा कि उनका पहला लक्ष्य है कि संस्था का कार्यालय हो और संस्था के साथ ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़े और इस संस्था के माध्यम से गरीब और निर्धन विद्यार्थी जो ज्योतिष कर्मकांड सीखना चाहते हैं उनको वजीफा देकर उनकी मदद की जाए और गरीब कन्याओं की शादियों को निशुल्क किया जाएगा और जल्द ही सभा के सदस्यों को साथ लेकर आगामी बैठक में इन दोनों मुद्दों पर विचार विमर्श करने के पश्चात निशुल्क हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिया जाएगा जिसमें यह बता दिया जाएगा कि कौन कौन सी शर्तों के साथ आप को यह सुविधाएं दी जा सकती हैं
एकता नगर में हुई।बैठक में भारी संख्या में विद्वान ब्राह्मण एकत्रित कोषाध्यक्ष भगवती प्रसाद रतूड़ी, पं सूर्य प्रकाश, पं संजय कुमार, पं वरुण कुमार, बैठक में राष्ट्रीय प्रधान पंडित ओम प्रकाश पं लक्ष्मी प्रसाद, पं प्रियव्रत, पं ललित कुमार, पं शास्त्री, पंजाब के प्रभारी सुनील दत्त आदि उपस्थित थे।

