रायपुर/17 दिसंबर 2021.. श्री भूपेश बघेल माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ आज बिरगांव ,रावाभाटा – में सभा जहां पर सरोरा अछोली बिरगांव की जनता भी मुख्यमंत्री को देखने और सुनने बहुत ही उत्साहित थी फिर वहां से मुख्यमंत्री जी का काफिला उरकुरा से नंदी चौक बाजार चौक सभा होते हुए बुधवारी बाजार बिरगांव में अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए आमसभा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी ने अपने 3 साल के कार्यकाल को बताया उन्होंने कहा कि सत्तू भैया से जब पूछा कि आप कहां से आ रहे हो वह कहते हैं बिरगांव कभी वह जब जाते रहते हैं हम पूछते कहां जा रहे हो वह कहते हैं बिरगांव तो बिरगांव के विकास की सोच ही सत्तू भैया की सोच है कोरोना काल में भी सत्तू भैया ,पंकज भैया एवं उधो राम वर्मा की पूरी टीम ने काम किया बिरगांव के लोगों को दवाइयां पहुंचाएं ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाएं हॉस्पिटल पहुंचाया तब बीजेपी के लोग कहां थे मुख्यमंत्री जी ने यह भी कहा कि सत्तू भैया ने सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला इस बार अपनाया है सभी लोगों को उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है आप बिरगांव में कांग्रेस के 40 के 40 उम्मीदवारों को जीताये जहां उन्होंने पूर्व में किये गए विभिन्न सफल योजना में प्रमुख 104 करोड़ के जल आपूर्ति योजना सहित पूर्ववर्ती विकसित योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए ।
आगामी बिरगांव छेत्र पर बेहद आवश्यक कार्य जैसे उद्द्योग नगरी में अग्निशामक की सम्पूर्ण व्यवस्था, नवीन अस्पताल की सुनियोजित व्यवस्था सहित आगामी महापौर कांग्रेस पार्टी की ओर से पिछड़ा वर्ग समाज से देने की बात को मजबूती से जनता को समर्पित किया है। उम्मीदवारों के पक्ष में सभा व रैली किए उनके साथ रायपुर ग्रामीण के विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा जी, पंकज शर्मा जी सुरेंद्र शर्मा जी, राजेंद्र साहू जी मोतीलाल देवांगन जी उघोराम वर्मा जी अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव आशीष दुबे, अमित सरकार, रूपेश वर्मा राकेश यादव ,हनी बग्गा, दिलीप सारंगी ,चंदन पाल व वरिष्ठ कांग्रेस जन सहित विभिन्न वार्डों के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में बिरगांव के जनमानस मतदाताओं से पंजा छाप पर मोहर लगाने की अपील किए ..
माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिरगांव ,रावाभाटा ने जनसमूह को संबोधित किया

