बिरगांव/12 दिसंबर 2021। बिरगांव नगर पालिका निगम चुनाव में आज अवैध शराब पकड़ी गई है, वाहन क्रमांक CG 04 V 3811 सिल्वर कलर की डस्टन में यह शराब पकड़ी गई है।
युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सजमन बाघ ने बताया की बिरगांव के वार्ड क्रमांक 21 से यह जानकारी मिली कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शराब बांटी जा रही है जिसके बाद पीछा करने पर यह कार पकड़ आई है, जिसमे 4पेटी शराब अवैध रूप से पाया गया इसके साथ ही भाजपा के टोपी, गमछे आदि बरामद हुए।
इस पूरे मामले में बिरगांव कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष आशीष दुबे ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर पर तंज कसते हुए पूछा है कि अजय जी शराब बांटने वाले तो भाजपा के ही कार्यकर्ता निकल गए हैं उन्हें कब सजा-ए-मौत देंगे?
साथ ही उन्होंने कहा कि शराब बांटने की घटना से यह स्पष्ट हो जाता है कि भाजपा बिरगांव नगर निगम चुनावों में घुटने टेक चुकी है और ऐसे दुष्कृत्य कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कलंकित कर रही है।

