दिल्ली में छत्तीसगढ़ की महिला के साथ गैंगरेप,

दिल्ली में छत्तीसगढ़ की महिला के साथ गैंगरेप,

फाइल फोटो:-

नईदिल्ली में छत्तीसगढ़ की एक विधवा महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है, जानकारी के अनुसार दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को तीन लोगों ने उसके घर में जबरन घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना का आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना लिया। वारदात के बाद आरोपी उसे धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने किसी तरह मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके घर पर बाहर से ताला लगा था। ताला तोड़कर पुलिस अंदर दाखिल हुई तो महिला फर्श पर नग्न अवस्था में मिली। उसके हाथ-पैर बंधे थे। महिला का मेडिकल करवाकर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म,बंधक बनाकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला ने इसी साल 29 अक्तूबर को दानिश राणा उर्फ दिनेश राणा उर्फ ईनाम पर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने व धर्म छिपाकर उससे शादी करने का आरोप लगाया था। बुराड़ी थाने में इस संबंध में मामला दर्ज हुआ था। अब दोबारा महिला ने ईनाम के इशारे पर ही वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली शालू (40)(बदला हुआ नाम) बुराड़ी इलाके में ईनाम नामक शख्स के मकान में रहती है। शालू के पति की 2017 में मौत हो गई थी। इसके बाद छत्तीसगढ़ में ही उसकी मुलाकात दिनेश राणा नामक शख्स से हुई। दिनेश ने वर्ष 2019 में नहाते समय शालू का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठने लगा। वर्ष 2020 में आरोपी पीड़िता को धमकाकर बिलासपुर के एक होटल में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता से से साढ़े आठ लाख रुपये और सात लाख के जेवरात हड़प लिए। फिर हाल पुलिस मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *