अवैध प्लॉटिंग पर पुलिस की कार्यवाही महीनों बाद पहली गिरफ्तारी, जेल गया भेजा

सोनडोंगरी स्थित जमीन पर नगर निगम की अनुमति के बगैर प्लॉटिंग करने वाले पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। अवैध प्लाटिंग करने वाले जमीन मालिक को कबीर नगर पुलिस ने गिरफ्तार में 112 लोगों के खिलाफ एक दोषी जमीन मालिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी राजकुमार शर्मा पिता कृष्ण शर्मा निवासी टाटीबंध आमानाका को गिरफ्तार किया गया है। उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी ने सोंनडोंगरी में सैकड़ों हेक्टेयर जमीन पर प्लॉटिंग किया था, लेकिन उसके पास न तो कॉलोनाइजर लाइसेंस था। न ही नगर निगम की अनुमति थी। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *