चरामेति फाउंडेशन, सतनाम फाउंडेशन की संयुक्त पहल पर बस्ती के लोगों ने फाउंडेशन के सदस्यों के साथ मिलकर रायपुरा स्थित हडाही तालाब को गंदगी मुक्त करने का अभियान चलाया।
चरामेति फाउंडेशन के महासचिव राजेंद्र ओझा ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बरसात के पूर्व तालाबों की सफाई किया जाना जरूरी होता है एवं इसी उद्देश्य से रायपुरा स्थित हडाही तालाब के कचरे को चरामेति एवं सतनाम फाउंडेशन के सदस्यों एवं बस्ती के लोगों ने मिलकर न केवल साफ किया अपितु तालाब के आस-पास वृक्षारोपण भी किया गया।
प्रशांत साहू, अभिषेक महाकालकर, आशुतोष महाकालकर, निशांत जाम्बुलकर, जतीन शिववंशी, बबलू यादव, कपिल, प्रेम प्रकाश साहू, प्रदीप रात्रे, गोकुल साहू, गिरजा बाई, रोशन बंजारे, लखन यादव, संतजी सरंग, अंशु चंद्रवंशी, एवं अन्य अनेक लोगों ने स्वैच्छिक रूप से तालाब सफाई एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में श्रमदान किया।