वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय चिंतन बैठक 23 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित

वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय चिंतन बैठक 23 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित

रायपुर,15 अक्टूबर 2021।अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की राष्ट्रीय चिंतन बैठक 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.गिरीश संघी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित की गई है,उक्त जानकारी देते हुए सम्मेलन के छत्तीसगढ़ प्रदेश के महामंत्री राजकुमार राठी ने बताया कि बैठक में सभी प्रदेश के अध्यक्ष एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहेंगे जिसमें वैश्य समाज के राजनीतिक सशक्तिकरण के साथ ही सभी प्रदेश में संगठन के विस्तार पर चर्चा की जाएगी।

महामंत्री श्री गोपाल मोर ने बताया कि बैठक में सामाजिक प्रस्ताव पर चर्चा कर वैश्य समाज के घटकों एवं महापुरषों के इतिहास का संकलन करने के साथ-साथ राजनीतिक प्रस्ताव पारित कर सरकार से मांग की जाएगी कि जनगणना का आधार 4 वर्णों ब्राहमण, क्षत्री, वैश्य, शूद्र के आधार पर किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *