महासमुंद बाल संप्रेषणगृह से नौ अपचारी बच्चे सुबहा सवेरे फरार

महासमुंद। गुरूवार की सुबह बाल संप्रेक्षण गृह से 9 अपचारी बच्चे कमरे की खिडकी तोडकर कंटीले तारो को लाँघ कर फरार हो गये । पुलिस ने शहर की सीमाओ की नाकेबंदी कर बच्चो की तलाश मे जुट गयी।घटना की जानकारी संप्रेक्षण गृह प्रबंधन के अफसरों को सुबह तब हुई जब बच्चों के कमरों की ओर निरीक्षण करने गए।

एएसपी श्रीमती मेघा टेम्भुरकर से मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 4-5 बजे की है. यहां पर रहने वाले 9 अपचारी बालक कमरे की खिड़की तोड़ दीवार के कंटीले तार पर चप्पल रख कूदकर फरार हो गए।उन्होने बताया गृह से भागने वाले बच्चों में 4 बलौदाबाजार जिले और बच्चे महासमुंद और सरायपाली ब्लॉक के हैं।  ये सभी बच्चे चोरी आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी के तहत शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह में लाए गए हैं।

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार संप्रेषण गृह से फरार  हुए 9 बच्चों में 3 बच्चे ऐसे हैं जो पहले भी यहां से 3-4 बार फरार हो चुके हैं। ये बच्चे मूलत: बलौदाबाजार जिले के रहने वाले हैं जिन्हें भागने के बाद पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद तलाश कर वापस यहां पहुंचाया था। माना जा रहा है पांच बच्चों को भगाने में इन्ही बच्चों ने मदद की होगी। वर्तमान में यहां कुल 18 बच्चे हैं जिनमें से 9 फरार हो चुके हैं।

बाल संपे्रक्षण गृह से बच्चों के फरार होने की यह तीन साल में 5 वी घटना है। जिससे गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि प्रबंधन ने सुरक्षा के लिए दीवार पर कंटीले तार और सीसीटीव्ही कैमरा लगा रखा है बावजूद अपचारी बालक भाग निकले ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *