दिनाँक-26/07/2021
आम आदमी पार्टी बस्तर,छत्तीसगढ़
आम आदमी पार्टी ने जताई विवेकानंद उद्यान की जमीन पर अवैध कब्जे की आशंका!
भूपेश सरकार की अवैध कब्जे पर कार्यवाही के निर्देश मात्र दिखावा-तरुणा साबे बेदरकर
जगदलपुर । आम आदमी पार्टी, बस्तर इकाई द्वारा स्थानीय विवेकानंद स्कूल और राजीव भवन के बीच में विवेकानंद उद्यान की शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे की आशंका व्यक्त करते हुए, कार्यवाही की मांग लेकर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।
जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी हैकि छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी व ज़िला कलेक्टर श्री रज़त बंसल जी शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़ों पर कार्यवाही के निर्देश लगातार दे रहे हैं, लेकिन ज़मीनी हक़ीक़त कुछ भिन्न प्रतीत होती है।
गौरतलब होकि राजीव भवन व निर्माणाधीन स्वामी आत्मानन्द विद्यालय परिसर के बीच में विवेकानंद उद्यान की शासकीय भूमि है। कुछ वर्ष पूर्व तक इस भूखंड पर विवेकानंद उद्यान के नाम से एक छोटा सा पार्क हुआ करता था।, लेकिन कुछ सालों से इस उद्यान पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने के वजह से उद्यान प्रशासन की लापरवाही के भेंट चढ़ गया। उसके बाद इस भूमि पर किसी तरह से पार्क विकसित करने का प्रयास कभी नही दिखाई दिया। आम आदमी पार्टी के तऱफ से किये गए सर्वे में इस भूमि पर निर्माणकार्य के होने की बात सामने आई है, जिसके बाद इस भूखंड पर अवैध रूप से क़ब्ज़ा किए जाने की आशंका उनके द्वारा व्यक्त की गई है। प्रेस विज्ञप्ति म3न उन्होंने बताया हैकि कुछ दिनों से यहां निर्माण कार्य भी किया जा रहा है और दो दिन पहले ही उद्यान और राजीव भवन के बीच दीवार को तोड़ दिया गया, जिससे कब्जे की आशंका को अधिक बल मिलती है।
वर्तमान में सत्ता पक्षीय कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय राजीव भवन का मुख्य द्वार विवेकानंद पार्क भूमि की दीवाल तोड़कर उसी भूमि पर ही बनाया जा रहा है, इस निर्माण के पश्चात सार्वजनिक पार्क की यह भूमि कांग्रेस पार्टी के निजी पार्किंग स्थल के रूप में तब्दील हो जाने की आशंका है। विवेकानंद पार्क के नाम पर आरक्षित शासकीय भूमि पर से अतिक्रमण व अवैध कब्ज़े को तत्काल हटवाकर वहां पुनः पार्क विकसित करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन दिया है और प्रशासन से मांग की है कि
पार्क की भूमि के संरक्षण हेतु पक्षपात किए बगैर शासन – प्रशासन कार्यवाही करें ऐसा नही होने की स्तिथि में आम आदमी पार्टी नगर निगम प्रशासन के विरुद्ध उग्र प्रदर्शन हेतु बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।
आप मीडिया सेल
जिला बस्तर, छत्तीसगढ़

