छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की राशि 15000 को बढ़ाकर 25000 किये जाने पर गरीबो के हित मे लिए गए निर्णय का कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी को धन्यवाद दिया। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को लेकर प्रदेश में भाजपा अफवाह फैला रही है भाजपा के 15 साल के राज में श्रम कार्ड, असगठित कर्मकार विवाह योजना, सायकल योजना में गाँव गाँव दलाल सक्रिय थे योजना का लाभ दिलाने ग्रामीणों से उगाही करते थे कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के द्वारा जनपद एवं जिला पंचायतों की बैठक में इस मुद्दे को उठाने के बाद बड़ी कार्यवाही हुई थी कई दलालों को जेल भी जाना पड़ा। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने भाजपा के आरोप को ख़ारिज करते हुवे कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा कोई भी योजना बंद नहि की गयी है, छत्तीसगढ़ प्रदेश में दोनो योजनाये असंगठित कर्मकार विवाह योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या दान योजना संचालित थी. सामूहिक विवाह योजना का पूरा ख़र्च राज्य शासन वहन करती है. बहुत से हितग्राही दोनो योजना का लाभ लेने के लिए 2 जगह आवेदन करते थे, जिसके कारण योजना का चयन करने में ग़लतियां हो जाती थी.
कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने आगे बताया कि अब दोनो योजनाओं को एक कर दिया गया है ताकि एक ही व्यक्ति ग़लत ढंग से दो स्थानो से इस योजना का लाभ न ले सके. भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री कन्या दान योजना में 15 हज़ार का सामान विवाह के समय हितग्राहियों को दिया जाता था, अब इसे बढ़ा कर कांग्रेस सरकार ने 25 हज़ार रुपया कर दिया है, जो स्वागत योग्य है।
मुख्यमंत्री कन्या दान योजना की राशि 15 हज़ार से बढ़ाकर 25 हज़ार होने से ग्रामीणों में खुशहाली का माहौल। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे।

