मोहम्मद ताहिर को शहर जिला कांग्रेस कमेटी मे महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया

मोहम्मद ताहिर को शहर जिला कांग्रेस कमेटी मे महामंत्री पद पर नियुक्त किया गया

रायपुर,16 फरवरी 2021। शहर जिला कांग्रेस में महामंत्री पद पर मोहम्मद ताहिर को नियुक्त किया गया है, यह जिम्मेदारी पार्टी के वरिष्ठों ने ताहिर के पार्टी के प्रति समर्पण व सेवा भाव के चलते सौंपी है।

ताहिर की इस नियुक्ति से उनके परिचितों व मित्रो में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सभी ने ताहिर को शुभकामनाएं देते हुए निरंतर पथ पर ऐसे ही आगे बढ़ने व साथ देने का वादा किया है। आपको बता दे कि ताहिर की राजनीति की शुरुवात सन 1992 से वार्ड कांग्रेस से हुई थी जिसके बाद सन 1996 में ताहिर वार्ड अध्यक्ष बने, तत्पश्चात सन 2000 में प्रदेश युवा कांग्रेस के सचिव प्रोटोकॉल एवं प्रशासन पद पर अग्रसर रहे। ताहिर सन 2002 में प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री पद पर रहे,इस दौरान ताहिर को धमतरी जिले सहित राजनांदगांव जिला का प्रभारी भी बनाया गया।

बड़ी बात यह रही कि सन 2019 में सम्पन्न हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ओर से ताहिर मुंबई साउथ सेंट्रल सीट की ज़िम्मेदारी निभाई ,उनको यह जिम्मेदारी उनकी कार्यकुशलता अनुशासनता व संघर्ष को देखते हुए दी गयी थी। ताहिर ने बड़ी संख्या में युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *