राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड द्वारा चेट्रीचण्ड्र के दिन शासकीय अवकाश की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।

राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड द्वारा चेट्रीचण्ड्र के दिन शासकीय अवकाश की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।

धमतरी। राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष अमित बजाज के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया।अमित बजाज ने बताया कि सिन्धी समाज के महापर्व व भगवान झूलेलाल जी के अवतरण दिवस चेट्रीचण्ड्र पर शासकीय अवकाश की मांग एक बार फिर से उठने लगी है। निरंतर कई वर्षो से सिन्धी समाज राज्य सरकार से लगातार इस मांग को करते आ रहा है।

राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड के प्रदेश मीडिया प्रभारी अंकित बसंतवानी ने बताया की ब्रिगेड के प्रदेशाध्यक्ष विशाल कुकरेजा के निर्देशाुसार प्रदेश के 16जिलों के अध्यक्षों ने अपने अपने जिलों में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शासकीय अवकाश की मांग की है।ज्ञापन सौंपने में ब्रिगेड के
राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मुखी शंकरलाल वरनदानी,प्रदेश संगठन मंत्री महेश जयसिंघानी,प्रदेश प्रवक्ता प्रशांत गावरी,प्रदेश सचिव पंकज मोहनानी,वरिष्ठ सदस्य सुरेश टेहल्यानी,योगेश भाटिया,यश नागवानी,आकाश पंजवानी,प्रेम मेघजानी,प्रतीक गावरी,अमित नागदेव,विजय राजपाल,दीपक जादवानी आदि सदस्य उपस्थित थे।

अंकित बसंतवानी
प्रदेश मीडिया प्रभारी
राष्ट्रीय सिंध युवा ब्रिगेड छत्तीसगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *