असाम के गुवाहाटी में आज माँ कामख्या देवी का नाम लेकर पूजा पाठ कर की गई चुनावी कार्य का श्री गणेश- काँग्रेस

छत्तीसगढ़ कंट्रोल रूम की टीम गुवाहाटी पहुचते ही लगी काम पर

असाम के गुवाहाटी में आज माँ कामख्या देवी का नाम लेकर पूजा पाठ कर की गई चुनावी कार्य का श्री गणेश- काँग्रेस

असाम/रायपुर 12 फरवरी 2021 छत्तीसगढ़ कंट्रोल रूम टीम के सदस्यों ने आसाम पहुचते ही कंट्रोल रूम के प्रमुख विनोद वर्मा जी एवं कंट्रोल रूम प्रभारी अरुण भद्रा के दिशा-निर्देश के अनुरूप माँ कामख्या देवी का नाम लेकर चुनावी कार्य का किये श्रीगणेश।आज आसाम में काँग्रेस मजबूत स्थिति में है एवं अन्य पार्टी से गठबंधन होने से काँग्रेस ओर मजबूत होगई है।छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस कमेटी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ के कंट्रोल रूम के सदस्यों ने पहुचते ही संभाला अपना कार्यभार, कंट्रोल रूम के एवं काँग्रेस के वरिष्ठ सदस्य सतीश चौरसिया ने कंट्रोल रूम पे पहुचते ही अगर बत्ती ,धूप लगाकर पूजा पाठ कर सभी साथियों ने किए कार्य की शुभारंभ आज के इस कंट्रोल रूम में छत्तीसगढ़ के सदस्य सोमेन चटर्जी,सतीश चौरसिया,नरेश गड़पाल,डॉ.विकास पाठक,रिजवान खान,सर्वजीत सिंह ठाकुर,केवल श्रीवास,मुकेश वर्मा,मनोज ध्रुव एवं अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

प्रति,
श्रीमान संपादक महोदय,
दैनिक………….
असाम/रायपुर (छ.ग)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *