ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति संगठन ने किसान गणतंत्र परेड के समर्थन में अनेकों गांवों से होते हुए पदयात्रा व बाइक रैली निकाल कर झंडारोहण व जन जागरूक किये
ऊर्जाधानी भू-विस्थापित संगठन ने 25 जनवरी को एसईसीएल चारों परियोजना के पदाधिकारी और किसानों के साथ सामूहिक बैठक कर निर्णय लिए थे कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के अनेकों गांवों से पदयात्रा व बाइक रैली तथा झंडारोहण व जन जागरूक का कार्यक्रम किया जाएगा।
इस दरमियान ऊर्जाधानी भू-विस्थापित संगठन के चारों परियोजना के पदाधिकारियों ने किसानों के साथ मिलकर पदयात्रा व बाइक रैली निकाल कर जिले के अनेकों गांव से होते हुए झंडारोहण कर जन जागरूक किये।
ऊर्जाधानी भू-विस्थापित संगठन के पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि मां भारती के सपूत अन्नदाताओं ने देशभर में किसान गणतंत्र परेड करने का आह्वान किए थे जिसे लेकर जिले के ऊर्जाधानी भू-विस्थापित किसान कल्याण समिति संगठन ने किसानों के साथ मिलकर 26 जनवरी को किसान गणतंत्र परेड और जन जागरूक किये।
संगठन के पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि रैली के दौरान गांवों में पहुंचकर गांव के किसानों को जन जागरूकता कर यह भी संदेश दिया गया कि 70 साल बाद एक ऐसी सरकार आई है जो अपनी तानाशाह रवैया को नहीं छोड़ना चाहती और देश में एक ऐसा कानून लाकर देश के आम जनजीवन को बर्बाद करने में तुली हुई है।
रैली में मुख्य रूप शामिल से गजेंद्र सिंह ठाकुर ललित महिलांगे प्रकाश कोर्राम बृजेश श्रीवास श्यामू जायसवाल रूद्र दास महंत दशरथ दास महंत परदेसी मोहन लाल यादव होरी यादव अशोक कुर्रे महेंद्र सिंह कंवर भुजबल सिंह राजू यादव करण पाल सिंह राज दीवान रामकुमार केवट गजेंद्र सिंह सूर्यकांत जमुना यादव हरीश यादव करण दास यशपाल सिंह राजकुमार यादव सत्यपाल सिंह राजेश यादव सहित अनेकों किसान उपस्थित थे।

