भू विस्थापितों की मांग को लेकर जनपद सदस्य अनिल टंडन ने किया एसईसीएल दीपका का गेट जाम

भू विस्थापितों की मांग को लेकर जनपद सदस्य अनिल टंडन ने किया एसईसीएल दीपका का गेट जाम

हरदीबाजार:-चैनपुर सुआ भोंडी भू विस्थापितों की समस्या को लेकर सोमवार को दीपका एसईसीएल के सामने ग्राम वासियों ने गेट जाम किया तथा अपनी मांगों को लेकर एसईसीएल के प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उचित मुआवजा और वसाहट की मांग किए तब जाकर प्रबंधन के द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द से जल्द आप लोगों की मांग को पूरा किया जाएगा और ग्रामवासी ग्राम वासियों का कहना है कि एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा नापी किया जाता है उसका पावती नहीं दिया जाता है और नहीं बताया जाता है कि उनका मकान किस दर पर नापा जाता है जिसे समस्त ग्राम वासी भारी आक्रोश में है । भूविस्थापितों ने कडे सब्दों में कहा कि यदि उनकी मांग जल्दी पूरा नहीं होता है तो इस बार खदान के उत्पादन को बाधित करेंगे जिसका समस्त जवाबदारी शासन – प्रशासन व एसईसीएल प्रबंधन की होगी । प्रभावित क्षेत्र के जनपद सदस्य अनिल टंडन ने कहा है कि एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा इस बार ग्राम वासियों की मांग को पूरा नहीं किया दिये आश्वासन को पूरा नही किया जाता है तो पूरे क्षेत्र की जनता के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा तथा खदान में उत्खनन कार्य को बाधित किया जाएगा, इस दौरान सुवाभोंडी-चैनपुर के सरपंच श्रीमती मीना जगत गांव के पंच एवं समस्त ग्राम वासी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *