किसानों को नक्सली व खालिस्तानी कहने पर किया घर का घेराव अब सांसद करे सबूत के साथ साबित


14-01-2021
आम आदमी पार्टी
छत्तीसगढ़

किसानों को नक्सली व खालिस्तानी कहने पर किया घर का घेराव अब सांसद करे सबूत के साथ साबित

मैं सांसद महोदय को 2 दिन का समय दे रहा हूं साबित करने के लिए या किसानों से सार्वजनिक माफी मांगे भाजपा सांसद – कोमल हुपेंडीप्रदेश अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी*

मैं 17 जनवरी 2021 को राजनांदगांव में इमाम चौक पर 1.00बजे से 4.00बजे तक इंतजार करूँगा । साथ ही खुला चैलेंज करता हूं की सांसद महोदय आये और साबित करे या अन्नदाताओं को बदनाम करना बंद करे भाजपा।

आम आदमी पार्टी राजनांदगांव जिला अध्यक्ष खेमराज वर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय के घर का घेराव कर पुतला दहन किया । दरसअल कल भाजपा सांसद ने खैरागढ़ की एक बैठक में कहा की दिल्ली बॉर्डर पर किसान नहीं बल्कि नक्सली और खालिस्तानी हैं ।

राजनांदगांव से भाजपा सांसद सन्तोष पांडे ने देश के अन्नदाता किसानों का अपमान किया हैं।आम आदमी पार्टी किसानों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी।
सन्तोष पांडे ने किस आधार पर किसानों को नक्सली और खालिस्तानी कहा है, साबित करें।

पार्टी अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने सख्त लहजे में कहा की भाजपा अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रही है । राजनांदगांव में इमाम चौक पर 17जनवरी 21 को दोपहर 1बजे आकर हमें सबूत दे यह मेरा खुला चैलेंज है कि सांसद महोदय आये और सबूत के साथ साबित करे या सार्वजनिक तौर पर अन्नदाताओं से तुरंत माफी मांगे।

मैं 17 जनवरी 2021 को समय अपराह्न 1.00बजे से 4.00बजे तक इंतजार करूँगा।
स्थान- इमाम चौक राजनांदगांव

जिला अध्यक्ष राजनांदगांव खेमराज वर्मा ने कहा कि ये बहुत ही दुर्भाग्य पूर्ण बयान है जो हमारे राजनांदगांव के चुने हुए जनप्रतिनिधि द्वारा दिया गया है। इससे पहले भी सांसद द्वारा इस तरह की विवादित बयान देते रहे है। यदि सांसद महोदय ने इस बयान पर हमारे अन्नदाता से सार्वजनिक माफी नहीं मांगी तो हम अपनी आवाज और बुलंद कर जनता के बीच जायेगे।

जयंत गायधने
प्रदेश मीडिया प्रभारी
9200001119

अज़ीम खान
प्रदेश मीडिया सह प्रभारी
7000278886

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *