जनपद सदस्य अनिल टंडन ने जताया विरोध
धतूरा वासवी की क्षमता विस्तार में पर्यावरण को देखते हुए जनसुनवाई का आयोजन धतूरा जिला कोरबा विकासखंड पाली में आयोजित किया गया जिसमें इस अंचल के ग्राम पंचायत धतूरा मुड़ापार जोरहा डबरी एवं अन्य ग्राम के निवासियों के स्वास्थ्य एवं खेती में धान का उत्पादन धान काला हो जाना और जिसको उपार्जन केंद्र बिक्री के लिए ले जाते हैं लेकिन बिक्री नहीं हो पाता है एवं स्वयं चावल को उपयोग नहीं कर पाते हैं जिससे पर्यावरण प्रदूषण बहुत ज्यादा दूषित है और दूषित पर्यावरण के कारण यहां के जनता का स्वास्थ्य में अनदेखा किया जा रहा है जिससे कई गंभीर बीमारियों की चपेट में आसपास के ग्रामीण लोग ग्रसित हो गए हैं एवं जनपद सदस्य अनिल टंडन में यह भी मांग रखा है कि क्षेत्र के लोगों के लिए 24 घंटा एंबुलेंस सुविधा एवं जिन किसानों का जमीन वाशरी में अधिग्रहित हो जाता है उन किसानों के परिवार को नौकरी में रखा जाए एवं इस पर्यावरण में आ रहे बदलाव को देखते हुए जनाक्रोश भड़क सकता है और आसपास के ग्रामीणों के द्वारा जन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसके समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी तथा आम जनता की स्वास्थ्य परेशानियों खेती किसानी भूमि में आ रही खराबी उत्पादन धान का काला हो जाना को देखते हुए धतूरा वासवी की क्षमता विस्तार पर रोक लगाने का मांग जनपद सदस्य अनिल टंडन के द्वारा किया गया

