बस्तर एवं उड़ीसा क्षेत्र के हड़ताल में बैठे ट्रांसपोर्टरों को छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स से स्वतंत्रता पूर्वक व्यापार करने की मांग का पूर्ण समर्थन मिल गया
माननीय परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर जी के हस्तक्षेप से आज बस्तर एवं उड़ीसा क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों की बैठक छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स में हुई जिसमें छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स में ट्रांसपोर्टरों की बातों को बहुत ध्यान से सुना और उनकी मांगों को और जायज मानते हुए बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राजधानी से परिवहन का किसी भी कार्य करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी और वह अपना व्यापार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों व शहरों में बिना रोक-टोक के अपना स्वतंत्र व्यापार कर सकते हैं।
आपको बता दें की बस्तर एवं उड़ीसा क्षेत्र के ट्रांसपोर्टरों की अनिश्चित कालीन हड़ताल चेंबर के साथ हुई उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि ट्रांसपोर्ट व्यवसाय स्वतंत्रता पूर्वक अपना व्यवसाय कर सकते हैं एवं किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं रहेगा।
बैठक में हुए इस निर्णय के बाद ट्रांसपोर्टरों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है अब कोई भी गाड़ी कोई भी ट्रांसपोर्ट किसी भी संघ के दबाव में नहीं रहेगा जो गाड़ी जहां से परचून माल भरना चाहती है भरकर जा सकती है परचून व्यवसाय का परिवहन बस्तर एवं उड़ीसा क्षेत्र के लिए स्वतंत्र हो गया है इस निर्णय के बाद समस्त ट्रांसपोर्टरों ने छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स को व माननीय योगेश अग्रवाल जी को तहे दिल से धन्यवाद दिया है स्वतंत्र व्यापार के मौलिक अधिकार का हनन जो राजधानी रायपुर में हो रहा था उसे आज ट्रांसपोर्टरों ने अपनी एकजुटता से खत्म कर दिया है।

