प्रदेश में आरंग बना अवैध रेत खनिज माफियाओं का गड़ परमानंद जांगड़े

💥प्रदेश में आरंग बना अवैध रेत खनिज माफियाओं का गड़
💥बिना लीज़ के रेत खदान का संचालन
खनिज विभाग एवँ शासकीय अमला सहित जनपद आरंग का मिलीभगत से रेत खदान का संचालन।
💥प्रदेश में रेत खदानो का नीलामी से माफ़ियाराज का बोलबाला।
आरंग में शासन से स्वीकृत रेत खदान एवं अस्वीकृत रेत खदान का संचालन में प्रशासन रेत खदानो में लगाम लगाने में अशफल नज़र आ रही है। क्योंकि स्वीकृत रेत खदानो में शासन के निर्धारित दर से ४ गुणा दर में रेत भराई किया ज़ा रहा है। साथ ही बिना पिटपास के रेत उत्खनन सहित रात्रि ७ बजे के प्रतिबंधित समय में रेत खदान का संचालन खूलेआम हों रही हैं। साथ ही अवेध रेत खदान चीख़ली दो खदान गरम पंचायत एवं जनपद कीं रेत खदान जो शासन से स्वीकृत नहीं हैं उनके उपरांत खूलेआम उक्त खदान किसके संरक्षण में संचालित हैं। बड़ी सोचने वाली बात हैं। राज्य सरकार दावे किया था तथा अब भी कर रही है कि प्रदेश मे खनिज के उपभोक्ताओं को सश्ती सुलभ रेत आम जनो को मिलेगी जो परिणाम सबके सामने हैं। जहाँ माफ़ियाँ शासन के निर्धारित दर से ४ गुणा अधिक दर में रेत भराई कर रही हैं आम जनता को ४ गुणा अधिक दर में रेत ख़रीदना पड़ रहा हैं। ओर तों ओर बिना लीज़ के रेत खदान का संचालन हों रही है प्रशासन कुंभ करणीय निद में सोयी हुई है। अथवा शासन के दबाव मेन मौन हैं। दोनो स्थिती में शासन की छवि धूमिल हों रही हैं। बहरहाल शासन माफ़ियाँराज के प्रति क़्या कार्यवाही करेगी भविष्य तय करेगी। किंतु आम जनता रेत की सुगम आपूर्ती तथा शासन के निर्धारित दर में रेत ख़रीदने क़ो आतुर है। शासन उपभोक्ताओं को अपने वादे के अनुरूप आम जनता के प्रति संवेदन शील रहे। इस हेतु पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री परमानंद जांगड़े ने शासन प्रशासन को रेत के अवैध कारोबार पर सख़्ती से कार्यवाही करते हुए। आम उपभोक्ताओं क़ो राहत प्रदान करने हेतू आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *