गोधन न्याय योजना से चरवाहा और पशुपालकों की आमदनी बढ़ेगी- कांग्रेस प्रदेश सचिव बंजारे ने पडरभट्ठा में किया गोधन न्याय योजमा की शुरुवात।

गोधन न्याय योजना से चरवाहा और पशुपालकों की आमदनी बढ़ेगी- कांग्रेस प्रदेश सचिव बंजारे ने पडरभट्ठा में किया गोधन न्याय योजमा की शुरुवात।


गोधन न्याय योजना का ग्राम पडरभठ्ठा में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे के मुख्यअतिथि में शुभारंभ कर पशुपालकों का गोबर खरीदी की शुरुवात हुई। कांग्रेस प्रदेश सचिव राजेन्द्र बंजारे ने पशुपालकों एवम उपस्थित ग्रामीणों को अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना ग्रामीणों, किसानों, गौपालकों के साथ-साथ गौठानों से जुड़ी महिला स्व-सहायता समूह की महिलाओं की आमदनी में इजाफे का सबब बन गई है। इस योजना के तहत गौठानों में गोबर बेचने वाले ग्रामीणों एवं पशुपालकों, चरवाहों को हर पखवाड़े में अच्छी खासी आमदनी हो रही है, जिसके चलते उनकी दैनिक जीवन की जरूरतें सहजता से पूरी होने लगी है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस बहुआयामी एवं लाभकारी योजना ने देश-दुनिया को आकर्षित किया है।

छत्तीसगढ़ राज्य में पशुपालन एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई यह योजना वर्तमान में ग्रामीणों के बीच सर्वाधिक लोकप्रिय हो गई है। इस योजना का लाभ उठाकर प्रदेश के पशुपालक, चरवाहा और स्व-सहायता समूह की महिलाएं स्व-रोजगार एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर होने लगे हैं। उन्होंने इस मौके पर पशुपालकों और चरवाहों को बधाई और शुभकामनाएं दी तथा योजना की सफलता के लिए सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। गोधन न्याय योजना के शुरुवात करते हुये ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दुर्गेश वर्मा ने कहा कि छ्त्तीसगढ़ में एक बड़ी मात्रा में किसान और अन्य लोग है जो पशु पालन क काम करते हैं, लेकिन इसमें अधिक आय ना होने की वजह से वह अपनी गायों को यंहा वंहा चरने के लिए छोड़ देते हैं, जिससे गोबर के कारण गंदगी तो फैलती ही है। साथ ही सड़को पर कई गााय के निकलने की वजह से कई बड़े हादसे भी हो जाते हैं। इन सभी समस्याओं को पूरी तरह से खत्म करने के लिए और पशुरालन को एक व्यवसायी रूप देने के लिए ही गोधन न्याय योजना का ऐलान किया गया है। इससे यह समस्याए भी खत्म होगी ही, साथ ही गायों को भी समय पर चारा देने की जिम्मेदारी भी निभाई जाएगाी। इस अवसर पर कुँवरा नगर पंचायत के अध्यक्ष ढालेंद्र वर्मा, पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि मदन गोयल, सरपंच श्रीमिति भगवती टंडन उपाध्यक्ष श्री बघेल, उपसरपंच, गिरीश पप्पू वर्मा, एल्डरमेन प्रदीप शर्मा,जनपद पंचायत के एडिसनल सीईओ एवम जनपद के इंजिनियर खरे मेडम एवम छेत्रिय कृषि अधिकारी, ग्राम सचिव पंच गण एवम पधुपालक गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *