केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का युवा बेरोजगार – अशरफ़ हुसैन

केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश का युवा बेरोजगार – अशरफ़ हुसैन

भारतीय युवा कांग्रेस चलाएगी ‘रोजगार दो’ अभियान….बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की बड़ी योजना…
सरकारी संस्थाओं के निजीकरण का विरोध करेगी युवा कांग्रेस पुरजोर विरोध

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा के प्रभारी महासचिव और दुर्ग युवा कांग्रेस के प्रभारी अशरफ हुसैन ने कहा कि भारत में आज करोङो युवा बेरोजगार है और बेरोजगारी के कारण आत्महत्या कर रहे हैं, दुख की बात यह है कि केंद्र सरकार इस पर कोई भी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है ,मौजूदा सरकार हर साल 2 करोड़ नौकरी का वादा करके सत्ता में आई थी इस हिसाब से पिछले 6 सालों में 12 करोड़ रोजगार मिलना चाहिए था यूथ कांग्रेस की मांग है कि खाली पड़े सरकारी पदों पर भर्तियां हों और निजी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए नीतियां बनें. भारतीय युवा कांग्रेस ने अपने 60वें स्थापना दिवस के अवसर पर युवाओं को रोजगार दिलाने और सरकारी कंपनीयों को प्राईवेट हाथों को बेचे जाने के विरोध में ‘रोजगार दो ‘अभियान शुरू किया हैं। इस अभियान के तहत युवाओं के सबसे जरूरी मुद्दे रोजगार के लिए ग्राम स्तर, तहसील, विधानसभा ,जिला ,प्रदेश और फिर राष्ट्रीय स्तर तक ‘रोजगार दो’ का नारा बुलंद किया जाएगा ।

वर्तमान समय में जहां करोना की महामारी चल रही है उसके वजह से 12 करोड़ नौकरी चली गई है। लेकिन केंद्र सरकार अभी सरकारी नौकरी देने वाली कंपनीयों के निजीकरण में लगी हुई है। साथ ही विभिन्न विभागों को खाली सरकारी पदों को सालों से नहीं भरा जा रहा हैं।

युवा कांग्रेस का मुख्य मांग इस प्रकार से है जिसमें –
विभिन्न सरकारी विभागों का खाली पद तुरंत भरा जाए।
रेलवे औरं सरकारी संस्थानों का निजीकरण बंद हो।
करोना काल में बेरोजगार हुए युवाओं को आर्थिक मदद मिले।
सरकारी विभाग में खत्म किए जा रहे पदों पर रोक हो।
कोर्ट केस में अटकी सरकारी भर्तियों का फैसला जल्द आना चाहिये।

प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा की कोरोना के चलते अभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से अभी ये अभियान चलाया जा रहा। अगर केंद्र की भाजपा सरकार ने हमारी मांग कि तरफ ध्यान नहीं दिया, तो युवा कांग्रेस सड़को पर निकल कर केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान चलाएगी।

प्रेसवार्ता के दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव और दुर्ग युवा कांग्रेस के प्रभारी अशरफ हुसैन, दुर्ग जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश पिल्ले, भारतीय युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव जयंत देशमुख , प्रदेश युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी अनुप वर्मा, जुल्फिकार सिद्दीकी गौवर उमरे, अहमद चौहान. अन्य युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *