राजधानी में सरेराह 10 लाख की लूट, चलती गाड़ी में बदमाशों ने दिया वारदात अंजाम

राजधानी रायपुर के खमतराई थाना इलाके में 10 लाख की लूट की वारदात की खबर निकलकर सामने आई है. चलती गाड़ी में बाइक सवार दो बदमाश युवकों ने एक व्यक्ति से 10 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि यह पैसा कलेक्शन का था.

घटना डीआरएम ऑफिस के सामने फ्लाईओवर के पास की है. घटना के बाद मौके पर एडिशनल एसपी, सीएसपी और थाना प्रभारी पहुंच गए है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *